झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। अभ्यर्थी परीक्षाओं की सीबीआई (CBI) जांच, पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। CID जांच में गिरफ्तारियों, आयोग के पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफे और ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को परीक्षा का काम सौंपने के खुलासों के बाद JPSC ने 9 भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, जिससे युवाओं का भविष्य फिर अधर में लटक गया है। #JPSC #JSSC #StudentsProtest #JharkhandNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch