पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में छिड़े जन-आक्रोश और हिंसक विरोध-प्रदर्शनों की आक्रामक रिपोर्टिंग से घबराए पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल Al Jazeera की रिपोर्टिंग और प्रसारण पर बड़ा एक्शन लेते हुए बैन लगा दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय और मीडिया नियामक (PEMRA) ने आरोप लगाया है कि चैनल PoK की स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है और देश विरोधी एजेंडा चला रहा है। हालांकि, माना जा रहा है कि पाकिस्तान यह कदम PoK में लगातार बढ़ रहे मानवाधिकार उल्लंघनों, सेना की कार्रवाई और महंगाई-टैक्स के खिलाफ भड़के जनाक्रोश की खबरों को दुनिया के सामने आने से रोकने के लिए उठा रहा है। #PoKProtests #Pakistan #AlJazeera #MediaFreedom #PokUnderAttack #ShehbazSharif
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch