Molitics

@moliticsindia

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने अडानी समूह पर लगे रिश्वतखोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस ले लिया है। अदालत ने मामला तो खारिज कर दिया, लेकिन इस फैसले के क्रोनोलॉजी और टाइमिंग को लेकर कई बड़े सवाल छोड़ दिए हैं। दरअसल, 2024 में ट्रंप प्रशासन के आने के बाद अडानी ने अमेरिका के एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में $10 अरब के निवेश का ऐलान किया था। हाल ही में अडानी के वकीलों ने DOJ से बातचीत के दौरान इस निवेश का जिक्र किया था। हालांकि अदालत ने माना कि निवेश के बदले केस खत्म होने का कोई सीधा सबूत नहीं है, पर जज ने अभियोजकों और जांचकर्ताओं की राय दरकिनार कर केस वापस लेने के DOJ के तरीके पर गंभीर चिंता जरूर जताई है। #GautamAdani #AdaniGroup #india #DonaldTrump #AdaniCase

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch