WhatsApp (Meta) के कई यूज़र्स के अकाउंट्स अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के 'अस्थायी रूप से ब्लॉक' (Temporarily Blocked) और 'Under Review' श्रेणी में डाल दिए गए हैं। इस वजह से भारत सहित दुनियाभर के कई यूज़र्स मैसेजिंग, कॉलिंग और ऐप के अन्य फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स को ऐप ओपन करने पर मैसेज दिख रहा है कि उनके डिवाइस और एक्टिविटी की जांच की जा रही है और 24 घंटे के भीतर रिव्यू पूरा किया जाएगा। वहीं मामले के तूल पकड़ने पर व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा कि सिस्टम ऑटोमेटेड होने की वजह से कई बार गलती से सही अकाउंट्स भी फ्लैग हो जाते हैं, जिन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। #WhatsApp #Meta #WhatsAppDown #SocialMedia #india
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch