Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ पिछले 24 दिनों से चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने पत्र में छात्रों की मांगों को जायज और उनके प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार को आंदोलनकारी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने CM हेमंत सोरेन से खुद छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलने और अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की समस्याओं को जल्द हल करने का सुझाव दिया है। #RahulGandhi #HemantSoren #JharkhandNews #StudentProtest #RanchiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch