Molitics

@moliticsindia

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (Retd. Air Marshal Jeetendra Mishra) को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में हुए इस फैसले के तहत देश-विदेश से आए 5,000 से अधिक आवेदकों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) और वायु सेना पदक से सम्मानित जितेंद्र मिश्रा अब अयोध्या में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मंदिर परिसर के शेष निर्माण कार्यों, लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक समन्वय की सीधी देखरेख करेंगे। #RamMandir #Ayodhya #JitendraMishra #RamMandirCEO #ShreeRamJanmabhoomi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch