Molitics

@moliticsindia

राजधानी दिल्ली पर दोहरी मार पड़ती दिख रही है। सीजीडब्ल्यूबी (CGWB) और आईक्यूएयर (IQAir) की हालिया रिपोर्टों ने एक गंभीर तस्वीर पेश की है जहाँ एक तरफ दिल्ली की हवा में खतरनाक PM2.5 का स्तर WHO की सीमा से 20 गुना तक अधिक दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी तरफ भूजल (Groundwater) में यूरेनियम, नाइट्रेट, फ्लोराइड और लेड (शीशा) जैसे हानिकारक तत्वों की मौजूदगी सीमा से कहीं ज्यादा पाई गई है। सांस लेने वाली हवा से लेकर जमीन के नीचे के पानी तक, दिल्ली में प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि एक बड़ा पब्लिक हेल्थ क्राइसिस (जन स्वास्थ्य संकट) बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय तक दूषित पानी और हवा का सेवन किडनी, तंत्रिका तंत्र (Nervous System) और बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। #DelhiPollution #AirPollution #IQAir #CGWB #PM25

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch