Molitics

@moliticsindia

शरजील इमाम को 7 दिन की अंतरिम जमानत। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक राहत मिलने की खबर है। शरजील इमाम 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले की कथित बड़ी साजिश से जुड़े UAPA केस में आरोपी हैं। फरवरी 2020 की हिंसा में 53 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इमाम को इस मामले में अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उन पर हिंसा की कथित साजिश में भूमिका का आरोप लगाया है, जबकि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने इमाम और उमर खालिद को नियमित जमानत देने से इनकार किया था। जुलाई में ट्रायल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज की। अब उनकी नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 30 सितंबर 2026 को सुनवाई होनी है। #SharjeelImam #InterimBail #DelhiRiots #UAPA #DelhiHighCourt

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch