Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैगा आदिवासी क्षेत्र में बच्चों की बीमारी और मौतों के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बिरहा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर देवेंद्र निकोले ने बताया कि फिलहाल भर्ती बच्चों की हालत स्थिर है और स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कैच-अप अभियान चलाने के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMU) के जरिए प्रभावित गांवों में बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक शुरुआती जांच में कुछ बच्चों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि मौसम में बदलाव के कारण सीजनल फ्लू, सर्दी-खांसी, बुखार और लूज मोशन के मामले भी सामने आ रहे हैं। बालाघाट के आदिवासी इलाकों में हाल के महीनों में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है। जांच में मलेरिया और खसरा जैसे संक्रमण के साथ कुपोषण और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच भी चिंता का विषय बनी है। Video- @Harishjha97 पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Balaghat #MadhyaPradesh #TribalHealth #HealthcareCrisis #MPCM

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch