सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहारनपुर के जिलाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जरीवाला को शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा गया है। वह पूर्व पत्रकार हैं और BBC समेत कई मीडिया संस्थानों से जुड़ी रह चुकी हैं। #HudaZariwala #Saharanpur #MosqueDemolition #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch