Molitics

@moliticsindia

हमीरपुर के पतारा कंपोजिट विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अशोक कुमार को बच्चों ने घेर लिया और मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें कीं। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें पानी मिला दूध, ज्यादा पानी वाली दाल और बिना छने आटे की रोटियां दी जाती हैं। बच्चों ने शिक्षकों के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “पढ़ाते कम और मारते ज्यादा हैं।” शिकायतें सुनकर DM ने नाराजगी जताई और BSA को मामले की जांच के निर्देश दिए। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि बच्चों की शिकायतों में कितनी सच्चाई है। #Hamirpur #UttarPradesh #MidDayMeal #SchoolEducation #StudentIssues

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch