मेरठ में पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। सीएम योगी सोमवार को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सीएम से मिलने जा रहे अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल की बस को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद वकीलों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वकील बस से उतरकर कमिश्नरी की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 50 साल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलन करते रहे हैं। आज के प्रदर्शन में वकीलों ने मुख्यमंत्री से सीधे अपनी मांग रखने की कोशिश की। बातचीत के बाद प्रशासन ने दोपहर 2 बजे वकीलों के प्रतिनिधिमंडल की CM योगी से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। #Meerut #YogiAdityanath #HighCourtBench #LawyersProtest #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch