Molitics

@moliticsindia

31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘Woman, Life, Freedom’ कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने पद्मावत के जौहर सीन को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि फिल्म का यह दृश्य रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत संदेश दे सकता है। इसके बाद उनकी बात की एक क्लिप वायरल हुई और उन पर रानी पद्मावती व जौहर करने वाली महिलाओं को ‘कायर’ कहने का आरोप लगा। विवाद बढ़ने के बाद स्वरा ने वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं कहा कि रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका सवाल यह था कि बलात्कार के बाद भी किसी महिला को जीने का हक है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान का गलत अनुवाद कर झूठ फैलाया जा रहा है। #SwaraBhasker #Padmaavat #Jauhar #WomenRights #RaniPadmavati

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch