Molitics

@moliticsindia

राजस्थान में स्कूलों की जर्जर हालत और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर CJP और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि राजस्थान पुलिस पिछले दो घंटों से उनके घर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रही है और निगरानी बढ़ा दी है। ​पुलिसिया कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि यदि सरकार या पुलिस चाहे तो उन्हें सीधे आकर गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक राजस्थान के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों की स्थिति में धरातल पर सुधार नहीं होता, तब तक वे और उनकी पूरी टीम अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। ​#CJP #AshutoshRanka #RajasthanPolice #RajasthanNews #EducationReform

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch