Molitics

@moliticsindia

तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के खिलाफ एक बार फिर प्रस्ताव पारित किया गया है। राज्य सरकार का तर्क है कि यह परीक्षा राज्य के गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई जहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए विधानसभा से वॉकआउट किया, वहीं मुख्य विपक्षी दल AIADMK ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया। NEET परीक्षा और तमिलनाडु सरकार के इस रुख पर आपकी क्या राय है? क्या राज्यों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा तय करने की छूट मिलनी चाहिए? कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर शेयर करें। #TamilNadu #NEETExam #MKStalin #BJP #AIADMK

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch