Molitics

@moliticsindia

उज्जैन के महाकाल मंदिर में ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश को लेकर हंगामा कर दिया। कांवड़िए बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान, जब मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। कांवड़ियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। #Ujjain #MahakalTemple #Omkareshwar #Kanwariya #MadhyaPradesh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch