हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ BNS की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पूरा मामला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम से जुड़ा है। राहुल गांधी ने इस घटना को दलितों के प्रति भेदभाव बताते हुए कार्रवाई और FIR की मांग की थी। अब हल्द्वानी के रहने वाले अमित कुमार, जो खुद को वाल्मीकि समाज से बताते हैं, ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। अमित कुमार का आरोप है कि राहुल गांधी ने शुद्धिकरण की घटना को जातिगत भेदभाव से जोड़कर वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। मामले की जांच पुलिस कर रही है। #RahulGandhi #Haldwani #Uttarakhand #SCSTAct #PoliticalNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch