Molitics

@moliticsindia

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव, जबकि पश्चिम बंगाल की 1 सीट पर उपचुनाव होगा। 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। पश्चिम बंगाल की सीट TMC सांसद रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। #RajyaSabha #RajyaSabhaElection #UttarPradesh #WestBengal #Uttarakhand

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch