Lebanon में डेथ पेनाल्टी ख़त्म! अब नहीं दी जाएगी मौत की सज़ा. Lebanon की संसद ने मृत्युदंड खत्म करने के लिए ऐतिहासिक कानून पारित किया है. इसके साथ ही लेबनान औपचारिक रूप से मौत की सजा समाप्त करने वाला Middle East का पहला देश बन गया है। नए कानून के तहत हत्या, आतंकवाद और जासूसी जैसे गंभीर अपराधों में मृत्युदंड के बजाय कठोर श्रम के साथ आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी. लेबनान में जनवरी 2004 के बाद से किसी कैदी को फांसी नहीं दी गई है, हालांकि अदालतें अब तक मृत्युदंड की सजा सुनाती रही थीं. न्याय मंत्रालय के मुताबिक, 2026 की शुरुआत तक 85 कैदी फांसी की सजा के अमल का इंतजार कर रहे थे. न्याय मंत्री आदेल नास्सार ने संसद के इस फैसले को 'ऐतिहासिक कदम' बताया. वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने इसे न्याय और मानवाधिकारों की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch