तिब्बत-नेपाल सीमा और रसुवा जिले के भोटेकोशी नदी बेसिन में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद अमेरिका ने नेपाल के लिए 5 लाख डॉलर (लगभग 4.2 करोड़ रुपये) की आपातकालीन मानवीय सहायता देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह वित्तीय सहायता 'कैथोलिक रिलीफ सर्विसेज' के जरिए प्रभावित परिवारों को आपातकालीन शेल्टर, साफ पीने का पानी, स्वच्छता और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने में इस्तेमाल होगी। इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों के बेहतर तालमेल के लिए एक 'डिजास्टर रिस्पांस एडवाइजर' (Disaster Response Advisor) को तैनात किया है। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे अपने नागरिकों और विदेशी पर्यटकों की तलाश व रेस्क्यू में भी जुटा हुआ है। #NepalFloods #USAid #USStateDepartment #Rasuwa #FlashFlood
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch