Molitics

@moliticsindia

संसद के वर्तमान सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शीर्ष नेतृत्व की सदन में अनुपस्थिति को लेकर सवाल खड़े करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा: "सत्र शुरू होने के बाद से गृह मंत्री अमित शाह सदन में मौजूद नहीं हैं। अगर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री सदन में नहीं आएंगे, तो वे सदन की गरिमा को कमजोर कर रहे हैं।" #GauravGogoi #AmitShah #ParliamentSession #Congress #BJP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch