Molitics

@moliticsindia

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पूर्व छात्र उमर खालिद की किताब पर प्रस्तावित चर्चा को लेकर विवाद गहरा गया है। JNU प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए हॉल की बुकिंग अचानक रद्द कर दी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है। ​प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ छात्र संघ (JNUSU) आक्रामक रुख अपनाते हुए आर-पार के मूड में आ गया है। JNUSU ने साफ़ शब्दों में ऐलान किया है कि हॉल की बुकिंग रद्द होने के बावजूद कार्यक्रम को रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि अब यह चर्चा परिसर में खुले मैदान में आयोजित की जाएगी। ​#JNU #JNUSU #UmarKhalid #JNUProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch