Molitics

@moliticsindia

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और उसके चचेरे भाई लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों को इससे पहले दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस ने महिला बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया को टक्कर मारने के मामले में जांच के दौरान FIR में हत्या के प्रयास, पीछा करने और महिला की गरिमा का अपमान करने से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। अब मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। वहीं, सिया ने कार में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। #Gurugram #HitAndRun #KalyanBainsla #Sia #GurugramNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch