Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और बदसलूकी के मामले पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तल्ख हमला बोला है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए नेहा सिंह राठौर ने कहा कि "कहाँ हैं मोदी जी? आप बेटियों को बचा नहीं पा रहे हैं या बचाना ही नहीं चाहते? अगर नहीं बचा पा रहे हैं, तो कम से कम 'बेटी बचाओ' का नारा लगाना बंद कर दीजिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंपर्क (PR) और अभियानों में जितने संसाधन खर्च किए जाते हैं, अगर उनका इस्तेमाल महिला सुरक्षा पर होता तो आज बेटियों के साथ सड़क पर यह बर्बरता न होती। नेहा ने कड़े शब्दों में कहा कि देश हमेशा मजबूर नहीं रहेगा और बेटियां अपने अपमान का हिसाब जरूर लेंगी। #NehaSinghRathore #BetiBachao #WomenSafety #JamuiIncident

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch