Molitics

@moliticsindia

IIT बॉम्बे ने 26-27 सितंबर को होने वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं अब 10-11 अक्टूबर को कराने का फैसला किया है। यह फैसला कैंपस में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हुए विरोध-प्रदर्शनों के बीच लिया गया है। साहिल वाकोडे की 18 सितंबर को मौत हुई थी। वह परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए थे। घटना के बाद छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया और मामले की जांच को लेकर प्रदर्शन किया। IIT बॉम्बे ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति भी बनाई है। #IITBombay #SahilWakode #StudentProtest #StudentSafety #Education

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch