Molitics

@moliticsindia

EC विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की बड़ी तैयारी, संसद में लाएगा प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। यह कदम SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर चल रहे विवाद के बीच उठाया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 औपचारिक आपत्तियां दर्ज की थीं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए। #GyaneshKumar #ElectionCommission #SIR #Parliament #Opposition

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch