दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक चार मंजिला इमारत गिरने के हादसे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखते हुए केजरीवाल ने लिखा, "सत्य निकेतन में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फँसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए। दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा और बड़े स्तर पर कार्रवाई कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। #ArvindKejriwal #AAP #SatyaNiketan #DelhiNews #BuildingCollapse
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch