Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार से NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने NTA में 47 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की बात कही, जबकि एजेंसी में स्वीकृत पदों की संख्या 34 है। उन्होंने सरकार से इस कथित विसंगति पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। गोगोई ने कहा कि जब देशभर के लाखों छात्र NTA द्वारा आयोजित परीक्षाओं पर निर्भर हैं, तब एजेंसी की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए। #NTA #GauravGogoi #Parliament #LokSabha #PublicExaminationsBill

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch