CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक आरोपी दो महीने से खुलेआम घूम रहा है और कैमरे पर शेखी बघार रहा है कि उसे कोई छू तक नहीं सकता। उन्होंने शाहीन और नफीसा के साथ कथित पुलिस मारपीट का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों को सिर्फ अपना काम करने के लिए पुलिस ने पीटा। दीपके ने सवाल उठाया कि जब एक तरफ आरोपी खुलेआम घूम रहा है और दूसरी तरफ पत्रकारों के साथ पुलिस की कथित मारपीट हो रही है, तो दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्या समझा जाए? #DelhiPolice #AbhijeetDipke #Journalists #CJP #Molitics ( Abhijeet Dipke, Delhi Police, Shahin Nafisa, CJP, Journalist Assault, Swatantra Bhardwaj )
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch