News Pinch

@thenewspinch

अकेले दम पर पूरी नदी साफ की, वीडियो वायरल मध्य प्रदेश से सामने आई यह कहानी हौसले की मिसाल है. जहां लोग नदियों को कचरे से पाटने में लगे हैं, वहीं 20 साल के बिट्टू तबाही ने एक ऐसी नदी को दोबारा ज़िंदगी देने की ठान ली, जिसे लोग कब का नाला जैसा मान चुके थे. कभी अजनार नदी का हाल इतना बदहाल था कि उसमें पानी से ज़्यादा कचरा नजर आता था. गंदगी के चलते नदी एक बदबूदार नाले में बदल चुकी थी. लेकिन बिट्टू ने हालात के आगे घुटने नहीं टेके. बिना किसी बड़ी टीम या मदद के, उसने अकेले ही नदी की सफाई शुरू कर दी. देखते ही देखते उसकी मेहनत रंग लाने लगी. करीब दो साल तक लगातार सफाई करने के बाद अजनार नदी का स्वरूप बदल गया और उसमें फिर से पानी बहने लगा. बिट्टू की इसी अनोखी पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कभी उसकी कोशिशों पर हंसने वाले लोग आज उसी युवक की मेहनत को सलाम कर रहे हैं.

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch