Molitics

@moliticsindia

राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भी परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में बिना अनुमति के बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर्स (YouTubers) और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अयोध्या के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लालचंद ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक, अब बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के कोई भी व्यक्ति स्कूल परिसर में प्रवेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकेगा। शिक्षा विभाग ने तर्क दिया है कि बिना अनुमति वीडियो बनाने से पठन-पाठन प्रभावित होता है, बच्चों की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा रहता है और शिक्षकों की गरिमा प्रभावित होती है। वहीं दूसरी ओर, आलोचकों का कहना है कि यह कदम स्कूलों की खस्ताहाल व्यवस्था, मिड-डे मील की गुणवत्ता और संसाधनों की कमी को छिपाने के लिए उठाया जा रहा है। #AyodhyaNews #AyodhyaSchools #YouTubersBanned #EducationDepartment

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch