दिल्ली के कल्याणपुरी (त्रिलोकपुरी क्षेत्र) में MCD के सफाई कर्मचारी की आत्महत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि स्थानीय निगम पार्षद विजय कुमार ने झुग्गी टूटने के बाद नया मकान दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए और कथित तौर पर धोखाधड़ी की। पत्नी के मुताबिक, आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी के बीच उसके पति ने यह कदम उठाया। परिवार का दावा है कि मृतक पिछले 10 वर्षों से MCD में स्थायी सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था, लेकिन पिछले 10 महीनों से वेतन नहीं मिला था। पत्नी ने बताया कि वह महज 5 मिनट के लिए ऊपर गई थी। वापस लौटने पर पति को फांसी पर लटका पाया। रोती-बिलखती पत्नी प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि अब परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा। #Delhi #Kalyanpuri #MCD #SafaiKaramchari #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch