पटना स्नातक MLC सीट से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के नामांकन में JDU विधायक अनंत सिंह शामिल हुए। अनंत सिंह अनुज के समर्थन में रोड शो करते भी नजर आए। खास बात यह है कि इसी सीट पर JDU ने मौजूदा MLC और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन अनंत सिंह खुलकर नीरज के खिलाफ अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। वह पहले ही अनुज के लिए चुनाव प्रचार करने का ऐलान कर चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम को JDU के भीतर अनंत सिंह की खुली बगावत के तौर पर देखा जा रहा है। #AnantSingh #JanSuraaj #JDU #BiharPolitics #MLCElection
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch