Molitics

@moliticsindia

बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अन्य नाबालिग को भी विधि-विरुद्ध किशोर के रूप में निरुद्ध किया गया है। शिकायत के अनुसार, लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर बाइक से दूसरे गांव ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म का आरोप है। बाद में उसे दरभंगा से बाहर ले जाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामले में BNS और POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच जारी है। #Darbhanga #BiharNews #POCSOAct

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch