Molitics

@moliticsindia

देश में चीनी और एथेनॉल उत्पादन से जुड़ी नीतियों और वित्तीय अनियमितताओं के कथित घोटाले को लेकर 'टीम भारत' संस्था ने मोर्चा खोल दिया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एथेनॉल ब्लेंडिंग और चीनी उद्योग से जुड़े फैसलों में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा है। 'टीम भारत' ने सीबीआई से मांग की है कि इस मामले में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। #EthanolScam #SugarScam #CBIProbe #TeamBharat #CorruptionInvestigation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch