Molitics

@moliticsindia

पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग ने राज्यव्यापी सर्वे के बाद 252 मदरसों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है, जबकि 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। राज्य सरकार के अनुसार, जून से चलाए गए इस सर्वे में पाया गया कि ये संस्थान बिना आवश्यक मंजूरी, कानूनी कागजातों और न्यूनतम बुनियादी ढांचे के चलाए जा रहे थे। मालदा (44), उत्तर दिनाजपुर (37), दक्षिण 24 परगना (32), मुर्शिदाबाद और नादिया जैसे जिलों में यह कार्रवाई सबसे व्यापक रही है। ​विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में जांच के दौरान लगभग 2,396 मदरसे बिना किसी सरकारी मान्यता या बोर्ड एफिलिएशन के संचालित पाए गए। प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत सही कागजात और आधुनिक पाठ्यक्रम के साथ चलने वाले मदरसे चालू रहेंगे, लेकिन अनधिकृत रूप से चल रहे संस्थानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ​#WestBengal #BengalNews #MadrasaAction #AdministrativeAction #KolkataNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch