कोडरमा क सतगावां स्थित बासोडीह प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थी शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ सड़क पर उतर आए। छात्रों ने करीब 3 किलोमीटर मार्च कर प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। विद्यार्थियों का कहना है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब चार महीने का समय बचा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने स्कूल में पर्याप्त शिक्षक और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। #Koderma #Jharkhand #Student #EducationCrisis #SchoolEducation
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch