E20 ईंधन नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री आवास घेरने के अपने फैसले पर कायम हैं। सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, फिर भी केजरीवाल 100 कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर में 7 लोक कल्याण मार्ग के लिए निकलने की तैयारी में हैं। अरविंद केजरीवाल का दावा है कि E20 पेट्रोल से देश भर में गाड़ियों की माइलेज घटी है और इंजन खराब हो रहे हैं। ऑनलाइन पिटीशन के जरिए जुटाए गए 2.33 लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षरों का ज्ञापन लेकर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपना चाहते हैं। #ArvindKejriwal #E20Petrol #AAP #PMModi #DelhiPolice
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch