News Pinch

@thenewspinch

लखनऊ: फ़ोन की किस्त नहीं दी तो युवक का निकलवाया ख़ून लखनऊ में मोबाइल की किस्त नहीं दी तो युवक से ख़ून निकलवाने, मजदूरी कराने का आरोप. लखनऊ में मोबाइल की किस्त को लेकर एक दुकानदार पर युवक को बंधक बनाने और उससे जबरन मजदूरी कराने का आरोप लगा है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक को जबरन उसके घर से उठा ले गए और करीब 5 दिनों तक बंधक बनाकर उससे मजदूरी कराई. परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने युवक के बड़े भाई से मोबाइल की किस्त के 2,799 रुपये ऑनलाइन मंगवाए. इसके बावजूद युवक को नहीं छोड़ा गया और 12 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी. आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर युवक को जान से मारकर गोमती नदी में फेंकने की धमकी भी दी गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को दुकानदार के कब्जे से छुड़ा लिया. Lucknow | UP News | Uttar Pradesh | #UPNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch