Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान वास्तव में शिक्षा मंत्रालय नहीं चला रहे थे, बल्कि मंत्रालय के फैसले आरएसएस और मंत्रालय में बैठे ओएसडी (Officer on Special Duty) के प्रभाव में लिए जा रहे थे। राहुल गांधी ने इसे शिक्षा व्यवस्था में राजनीतिक और वैचारिक हस्तक्षेप का आरोप बताते हुए सरकार से जवाब मांगा। संसद में उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। #RahulGandhi #DharmendraPradhan #EducationMinistry #Parliament #RSS

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch