दिल्ली में सर्दियां आते ही प्रदूषण की चिंता बढ़ने लगती है, लेकिन प्रदूषण से निपटने के लिए जमा फंड का बड़ा हिस्सा अभी भी खर्च नहीं हुआ है। RTI के मुताबिक, दिल्ली सरकार को Environmental Compensation Charge (ECC) के तहत अब तक ₹1,935.44 करोड़ मिले, लेकिन इनमें से सिर्फ़ ₹781.51 करोड़ खर्च किए गए। यानी करीब ₹1,153.93 करोड़ की राशि अभी भी अनखर्च है। खर्च की गई राशि में ₹500 करोड़ दिल्ली-Meerut RRTS के लिए NCRTC को दिए गए। इसके अलावा Non-Motorised Vehicle Lanes, Traffic Marshals, RFID और HCNG Project जैसे कामों पर भी पैसा जारी हुआ। सुप्रीम कोर्ट पहले ही अनखर्च ECC फंड के इस्तेमाल पर जोर दे चुका है। वहीं, CAQM के मुताबिक सर्दियों में PM2.5 दिल्ली की हवा को प्रभावित करने वाला प्रमुख प्रदूषक है। ऐसे में सवाल है-जब प्रदूषण से लड़ने के लिए फंड मौजूद है, तो उसका पूरा और प्रभावी इस्तेमाल कब होगा? #DelhiPollution #AirPollution #Delhi #Environment #Pollution
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch