नोएडा में SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) की परीक्षा तकनीकी खराबी के चलते नहीं हो सकी। 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी नोएडा के आदर्श परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो पाई। लंबे इंतजार के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 13 सितंबर को कराने की जानकारी सामने आई है। परीक्षा न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र पर विरोध जताया। #SSCJHT #Noida #SSCExam #Student #ExamFailure
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch