Bastar में जो News Pinch के लिए संघर्ष था, जो आदिवासियों की दिनचर्या थी. आज़ादी के 75 साल बाद भी देश का इतना सुंदर और समृद्ध हिस्सा, अपने हक़ के लिए, शांति के लिए, मामूली और ज़रूरी शर्तों के लिए दशकों से लड़ाई लड़ रहा है. खाना-जीना, पढ़ाई, सुकून सब के लिए लड़ रहा है. जीने का हक़, संवैधानिक हक़ है, दिल्ली से ये बात बस्तर पहुंचने में ज़माने लगे. मगर हालात बदल रहे हैं. बेहतर हैं. मगर अभी भी स्थिति 'सामान्य' और सुखद के डायमीटर के भीतर कब आएगी, साफ़ नहीं कहा जा सकता. बहरहाल, बस्तर डॉक्यूमेंट्री को आपने बहुत प्यार दिया है. अब तक लगभग 14 लाख इसे लोगों ने देखा है. हमें Bastar Documentary तैयार करने में 8 महीने लग गए. दिसंबर 2025 में जब जंगल में गोलियाँ चल रही थीं,उसी दौरान हम ये शूट कर रहे थे. बहुत जतन,तप,मेहनत और जोखिम के साथ ये पूरी कहानी आपके लिए लेकर आए हैं. उम्मीद करते हैं बस्तर का सारा सच दिखाने की कोशिश में हम कामयाब होंगे. आप ना सिर्फ खुद देखेंगे,बल्कि अपने दोस्तों,परिवारजनों को भी दिखाएँगे. जितने अधिक लोगों तक ये डॉक्यूमेंट्री पहुंचेगी,हमारा हौसला ऐसे काम करने के लिए उतना ही बढ़ता रहेगा. ज़रूर देखिए. Bastar: The Last Battle of Naxal. @Abhinavpinch
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch