Molitics

@moliticsindia

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री के भाषण की मंशा पर सवाल उठाते हुए तीखा तंज कसा है। ​आशुतोष रांका ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा "SRCC जैसे प्रतिष्ठित कॉलेज के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री से उम्मीद थी कि वे शिक्षा, नौकरियों, छात्रों को प्रभावित करने वाली मौजूदा चुनौतियों और अगले 20 वर्षों के लिए भारत को अलग पहचान दिलाने के प्रयासों पर बात करेंगे।" ​#SRCC #CJP #AshutoshRanka #PMModi #EducationPolicy

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch