उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही विधानसभा परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक हाथों में ताला लगी 'दान पेटी', पोस्टर और बैनर लेकर सदन परिसर में पहुंचे और सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में रूप से 'चंदा चोरी' और अनियमितता हुई है, जिसके विरोध में वे सुरक्षा का संदेश देते हुए तालबंद दान पेटी लेकर पहुंचे हैं। इसके साथ ही विपक्ष ने नीट (NEET) पेपर लीक, बिजली कटौती, खाद की किल्लत और मात्र तीन दिवसीय संक्षिप्त सत्र बुलाए जाने को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया है। #UPAssembly #bjp #SamajwadiParty #YogiGovernment #UPPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch