Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे का एक बड़ा बयान सामने आया है। सांसद निशिकांत दुबे ने छात्रों की मांगों का खुला समर्थन करते हुए अल्टीमेटम दिया है कि अगर 13 अगस्त तक छात्रों के हित में फैसला नहीं लिया गया, तो वे अपनी पार्टी से अनुमति लेकर इस आंदोलन में खुद शामिल होंगे और अनशन पर बैठेंगे। #NishikantDubey #BJP #JharkhandNews #JPSC #JSSC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch