Molitics

@moliticsindia

अयोध्या के राजर्षि दशरथ ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक्स-रे लैब से हाथ से लिखा एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ। इस पर्चे में कथित तौर पर बम बनाने की विधि और प्रैक्टिकल से जुड़ी जानकारी लिखी हुई थी। नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद स्टाफ को मिले इस नोट की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पैरामेडिकल फर्स्ट ईयर के एक छात्र को हिरासत में ले लिया है, जो पूरी रात प्रैक्टिकल करता बताया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अब खुफिया एजेंसियां (IB) भी जांच में जुट गई हैं। #Ayodhya #AyodhyaMedicalCollege #UPNews #SecurityAlert

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch