देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को रोकने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित की जा रही हैं और राज्यों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 'पेपर लीक गिरोह' और माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के इस कदम से देश भर के लाखों परीक्षार्थियों और छात्रों में उम्मीद जगी है। #PaperLeak #PMModi #jantarmantar #FastTrackCourt #Cjp
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch