झारखंड में JPSC, JSSC और CGL भर्ती परीक्षाओं में धांधली व पेपर लीक के खिलाफ युवा कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। एक तरफ जहां छात्र रोजगार के लिए सड़कों पर बदहाली झेल रहे हैं, वहीं सीएम हेमंत सोरेन की संपत्ति पिछले 5 सालों में 197% बढ़कर 25 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। लाखों नौकरियों के वादे करने वाली सरकार में लगातार परीक्षाएं रद्द हो रही हैं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अब तक कोई ठोस बातचीत नहीं की गई है। #JharkhandStudentProtest #HemantSoren #JPSC #JSSC #RanchiProtest
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch