मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। राजद (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश बाबू और भाजपा के कथित 'गहने संबंधों' की परतें अब एक-एक करके देश के सामने आ रही हैं।राष्ट्रीय मीडिया में चुनाव आयोग के भीतर दो अन्य चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की खबरों और पूर्व IAS अधिकारियों के खुलासों का जिक्र करते हुए मनोज झा ने तंज कसा कि "अब तो चुनाव आयोग के भीतर से उठती आवाज़ें भी बहुत कुछ बयां कर रही हैं, इस पर आगे क्या ही कहा जाए!" उन्होंने संस्थागत संकट (Institutional Collapse) का हवाला देते हुए सर्वोच्च अदालत से इस मामले पर संज्ञान लेने की उम्मीद भी जताई। #ManojJha #GyaneshKumar #CEC #RJD #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch